त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं
देहरादून: त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निबटेगी। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में पांच आरोपितों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। इनमें से दो आरोपित नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में नेपाल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फरार आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि फरार आरोपित बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सरकार से रहम की उम्मीद न रखें। ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार उत्तराखंड में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र के प्रति शोक प्रकट किया है।
The post त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं appeared first on Dastak Times | दस्तक टाइम्स.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
‘माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस’, CM योगी...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 143 410.3k
11 हजार रुपये की नौकरी, 5 मकान और SUV का मालिक! PNB के ...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 142 501.8k
पूर्व मेयर विशाखा राउत की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट में...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 101 141.9k
-
Alka ChatterjeeThis reflects on the responsiveness of the administration.9 months agoReplyLike (119) -
Pallavi GhoshMedia plays a vital role in disseminating such news.9 months agoReplyLike (128) -
Jahnavi RoyKya isme koi conspiracy hai?9 months agoReplyLike (174) -
Esha SaxenaBahut achhe insights diye hain.9 months agoReplyLike (102) -
Bhavana KapoorThis could be relevant for upcoming exams or job applications.9 months agoReplyLike (165) -
Deepti SenIs tarah ke updates se sarkari kaamkaaj mein accountability badhti hai.9 months agoReplyLike (175)