दुखद: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, चारापत्ती काटते वक्त हुआ हादसा
रैबार डेस्क: रूद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र से दुखद खबर है। मंगलवार को ह्यून गांव में एक महिला की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के आधे जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नाला वार्ड निवासी 40 साल की विनीता देवी पत्नी कुशालानंद तिवारी अपने मवेशियों के लिए चार पत्ती काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी थीं। इसी दौरान टहनी काटते वक्त पेड़ के पास से गुजर रही 33 केवी लाइन की चपेट में आ गई।
ग्रामीणों की मानें को महिला ने जैसे ही टहनी काटी, वो टूटकर हाईटेंशन लाइन पर अटक गई। महिला ने उसे हाथ से हटाने का प्रयास किया तो उसे जोरदार झटका लगा और झुलसकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को पेड़ से नीचे उतारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुप्तकाशी ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
The post दुखद: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, चारापत्ती काटते वक्त हुआ हादसा appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
स्वास्थ्यमंत्री के घर के बाहर नर्सिंग अभ्यर्थियों ने कि...
Asarkari Reporter Jul 23, 2026 144 501.8k
बारिश का कहर: देहरादून-मसूरी मार्ग पर पड़ी दरारें, झड़ी...
Asarkari Reporter Jul 21, 2026 133 501.8k
बागेश्वर: सावन के पहले सोमवार को बड़ा हादसा, सरयू नदी म...
Asarkari Reporter Jul 20, 2026 144 501.8k
4 फाइलों के लिए मांग रहा था 40 हजार की घूस, रिश्वत लेते...
Asarkari Reporter Jul 25, 2026 165 501.8k
-
Pranita ChauhanAakhir sach kya hai?6 months agoReplyLike (120) -
Naina DesaiLet's make sure our communities are aware of this.6 months agoReplyLike (108) -
Hemlata TiwariIsmein aam nagrik ki kya bhoomika ho sakti hai?6 months agoReplyLike (153) -
Manisha RastogiKya ye sach hai?6 months agoReplyLike (150) -
Grishma KapoorInformation dissemination channels ko aur strong karne ki zaroorat hai.6 months agoReplyLike (153) -
Anika SinghFacts check kiye bina comment nahi karna chahiye.6 months agoReplyLike (132)