देहरादून:भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने खाने में मिलाया जहरीला पदार्थ,लूटपाट करके फरार
रैबार डेस्क: देहरादून नगर निगम में भाजपा पार्षद अमिता सिंह को उनके घर में जहर देकर लूटपाट का मामला सामने आया है।आरोप है कि अमिता सिंह के घर में नौकर ने परिवार के सदस्यों को विषाक्त पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने घर में लूट की और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
विषाक्त पदार्थ पिलाए जाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। पार्षद अमिता सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके पति महिपाल सिंह और बेटे की हालत ठीक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पीछे घर में काम करने वाले नौकर पर ही आरोप है। नौकर द्वारा भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाने की घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
भाजपा पार्षद अमिता सिंह का घर बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी ने बीस दिन पहले नेपाली मूल के व्यक्ति को दिल्ली से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये हायर किया था। मंगलवार रात घरेलू सहायक ने भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। इसी दौरान वह घर में रखे सोने के आभूषण लेकर अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। परिवार के सदस्यों को होश आने पर घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही फरार नौकर की तलाश की जा रही है।
The post देहरादून:भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने खाने में मिलाया जहरीला पदार्थ,लूटपाट करके फरार appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
गैरसैंण को 231.91 करोड़ की सौगात, सीएम ने किया पेयजल, स...
Asarkari Reporter Oct 28, 2026 162 501.8k
‘बबली’ बनाम डेनिस बाबा, हरदा पर भड़कीं रेखा आर्या, रखे ...
Asarkari Reporter Nov 13, 2026 147 104.9k
देहरादून में ₹14 लाख की डकैती के मामले में बजरंग दल के ...
Asarkari Reporter Nov 11, 2026 140 159.5k
-
Megha RathiIs jaankari ko regional languages mein bhi uplabdh karana chahiye.1 month agoReplyLike (147) -
Samaira DasThis feels like a huge moment.1 month agoReplyLike (104) -
Oindrila SinghDil se dhanyavaad is news ke liye.1 month agoReplyLike (170) -
Reema ShahHow does this compare to similar developments in the past?1 month agoReplyLike (102) -
Ishita KumarKya hum sab ready hain?1 month agoReplyLike (190) -
Jaya VyasKya aap is par aur explain karenge?1 month agoReplyLike (183)