पिथौरागढ़: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, देवरानी जेठानी की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
रैबार डेस्क: पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा ह गया। यहां चाकबोरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें देवरानी-जेठानी की मौके पर मौत हो गई जबकि, कार चालक गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा बेरीनाग तहसील से 25 किलोमीटर दूर चाकबोरा मोटर मार्ग पर हुआ जहां बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक ऑल्टो कार संख्या UK TA 5128 अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें दो विधवा महिलाएं भी बैठी हुई थी। दोनों महिलाओं की हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं देवरानी जेठानी हैं।
हादसे में कार चालक गोकुल कुमार आगरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बेरीनाग कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल चालक के सिर और पैरों पर गहरी चोट लगी है जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मृतकों के नाम
हीरा देवी पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह (उम्र 44 वर्ष), निवासी- ग्वाल राम मंदिर, पिथौरागढ़
उमा देवी पत्नी स्व. पूरन सिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी- ग्वाल, पिथौरागढ़
The post पिथौरागढ़: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, देवरानी जेठानी की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
नेगी दा के जन्मदिन पर अरुणाचल के कलाकार ताई तुगुंग को द...
Asarkari Reporter Aug 13, 2026 132 501.8k
ऋषिकेश में खुलेगा कैंसर इंस्टीट्यूट, उत्तराखंड में बनेग...
Asarkari Reporter Aug 26, 2026 120 134.5k
पीपलकोटी में THDC की टनल में हादसा, 3 लोगों की मौत, अब ...
Asarkari Reporter Aug 14, 2026 107 501.8k
मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, लोडर वाहन से टकराई इ...
Asarkari Reporter Aug 19, 2026 128 392.6k
-
Sarita GuptaIsse aane wale samay mein kya trends dekhne ko mil sakte hain?7 months agoReplyLike (193) -
Divya JoshiKya hum is cheez ko rok sakte hain?7 months agoReplyLike (163) -
Megha ChauhanMedia plays a vital role in disseminating such news.7 months agoReplyLike (89) -
Neha DesaiThis could be relevant for upcoming exams or job applications.7 months agoReplyLike (152) -
Mahi PandeyChalo ab dekhte hain kya hota hai.7 months agoReplyLike (113) -
Jaya VyasLog is news ke baare mein aware hain kya?7 months agoReplyLike (188)