प्रदेश महामंत्री गीता सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार पुतला

Sep 26, 2025 - 09:30
 142  11.6k
प्रदेश महामंत्री गीता सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार पुतला

कोटद्वार : यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने उत्तरी झंडीचौड कोटद्वार में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। पेपर लीक मामले में प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की। उसके बाद अम्बेडकर मूर्ति के समीप सरकार का पुतला दहन करते हुए प्रदर्शन किया ।

प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ झुठे बयानों में चल रही है जमींन पर सरकार का एक भी ऐसा काम नहीं है जो सरकार ने बोला हो और उसे अमलीजामा पहनाया हो। नकल रोकने को लेकर सरकार बड़े-बडे दावे कर रही थी। धामी सरकार का नकल विरोधी कानून पूरी तरह विफल रहा, सरकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, बार बार नौकरियों की भर्ती परीक्षा मे हो रही धांधली को अब बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस गीता सिंह ने कहा कि एक युवा पढ़ लिखकर नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर परीक्षा में बैठता है और नकल माफिया उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर देते हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती है। उन्होंने कहा कि जो सरकार परीक्षाओं में पेपर लीक नहीं रूकवा सकती ऐसी सरकार को गद्दी पर बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं है। धामी सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना सरकार की नाकामी को दर्शा रहा है।

प्रदर्शन मे महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता लक्ष्मी देवी, रेखा देवी, सरोज देवी, विजमा देवी, विनोद देवी, पुष्पा देवी, मीनाक्षी देवी, पुष्पा देवी, संतोष देवी, मधु देवी, जय श्री देवी, मंजू देवी, सरोजनी देवी, शीला देवी, समा देवी, सरस्वती देवी, पिंकी देवी आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0