बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
- देहरादून में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद
- सरकारी व निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जुलाई को अवकाश घोषित
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले में 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को संभावित भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
आदेश के मुख्य बिंदु
- 9 जुलाई 2026 को देहरादून जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
- कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अवकाश।
- सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
- भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने लिया फैसला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
रानीपोखरी मौजा में रात्रि चौपाल आयोजित, एडीएम केके मिश्...
Asarkari Reporter Oct 24, 2026 146 501.8k
डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया बीन नदी पर निर्माणाधीन ...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 120 501.8k
उत्तराखंड पंचायतीराज का दूसरा नाम बनीं IAS निधि यादव, क...
Asarkari Reporter Nov 16, 2026 158 307.4k
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास ...
Asarkari Reporter Nov 12, 2026 131 447.9k
-
Roshni KapoorBahut hi inspiring story hai.4 months agoReplyLike (155) -
Urmi NairPositive changes honge hopefully.4 months agoReplyLike (97) -
Yashaswini BasuDil se dhanyavaad aisi news ke liye.4 months agoReplyLike (187) -
Tanisha DasBahut hi factual article hai.4 months agoReplyLike (127) -
Tara NairThe next decade could see significant changes based on this.4 months agoReplyLike (173) -
Pranita ChauhanWhat are other readers' opinions on this?4 months agoReplyLike (143)