मन की बात से समाज सेवा और नवाचार को मिल रही नई ऊर्जा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 129 वें एपिसोड को आम जन एवं विद्यार्थियों के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मन की बात” के माध्यम से देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है और अनेक उत्कृष्ट कार्यों से देश प्रेरणा लेता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से भी इस कार्यक्रम की सीखों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। अवसर पर सांसद नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, नैनीताल सरिता आर्या रामनगर दीवान सिंह बिष्ट लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट,मेयर हल्द्वानी नगर निगम गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष के...
Asarkari Reporter Sep 15, 2026 125 475.9k
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत स...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 112 280.5k
इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए म...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 102 501.8k
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उप...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 155 117.9k
डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समी...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 152 449.6k
-
Amruta NaiduAwaiting more detailed guidelines or instructions on this.9 months agoReplyLike (190) -
Rajni TiwariAakhir sach kya hai?9 months agoReplyLike (133) -
Deepika IyerKya yeh sach mein asar karega?9 months agoReplyLike (192) -
Bhavna ThakurLet's hope for positive outcomes from this.9 months agoReplyLike (162) -
Ritika MehtaNeed to connect the dots between related news items.9 months agoReplyLike (152) -
Divya JoshiStaying updated is key to navigating these changes.9 months agoReplyLike (144)