मनरेगा मामले पर BJP विधायक ने DM को दी शिकायत, जॉब कार्ड का हुआ दुरुपयोग, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
रैबार डेस्क: मनरेगा के पैसे खाते में आने के मामले में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल आर्य ने कहा है कि ये उनके खिलाफ बदनाम करने की बड़ी साजिश है। BJP विधायक ने इस मामले को लेकर डीएम उत्तरकाशी को ज्ञापन सौंपकर षड्यंत्रकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि पुरोला विधायक का मनरेगा जॉब कार्ड बना हुआ था। हालांकि विधायक बनने के बाद उन्होंने जॉब कार्ड रद्द करवा दिया था। लेकिन ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक उनके और उनकी पत्नी के खाते में विधायक बनने के बाद 2024 में भी पैसे का भुगतान होना पाया गया था। इस मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा था।
अब दुर्गेश्वर लाल ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन सौंपकर साजिशकर्ताओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा है कि उनके खाते में 2025 में उनके खाते में 1896 की राशि दिखाई गई है जिसका उनको कोई संज्ञान नहीं है। मनरेगा में कार्य के लिए श्रमिकों को फॉर्म 6 भरना पड़ता है और हस्ताक्षर करने पड़ते हैं। लेकिन उनके कहीं भी हस्ताक्षर नहीं है। जिससे साफ है कि उनके जॉब कार्ड का दुरुपयोग किया गया है। विधायक ने कार्ड का दुरुपयोग करने वालों और इसके जरिए उन्हें बदनाम करने वालो पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
The post मनरेगा मामले पर BJP विधायक ने DM को दी शिकायत, जॉब कार्ड का हुआ दुरुपयोग, दोषियों पर कार्रवाई की मांग appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
फिर सवालों में UKSSSC, वाहन चालक परीक्षा की मेरिट लिस्ट...
Asarkari Reporter Jun 20, 2026 106 299.6k
केदारनाथ धाम में स्वच्छता की अनोखी मुहिम, मंदिर से वापस...
Asarkari Reporter Jun 16, 2026 106 470.1k
मैक्स से आज ही डिस्चार्ज होने वाले थे जसपाल राणा, फिर अ...
Asarkari Reporter Jun 13, 2026 164 501.8k
मुख्यमंत्री ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की योजनाओं की सौगा...
Asarkari Reporter Jun 16, 2026 117 501.8k
उत्तरकाशी: पहले पोर्न देखा, फिर 13 साल के लड़के ने 9 सा...
Asarkari Reporter Jun 19, 2026 102 358.9k
-
Amruta BhattLet's focus on constructive solutions.6 months agoReplyLike (112) -
Usha SharmaWhat are the economic implications of this development?6 months agoReplyLike (94) -
Deepti SenThe ripple effects of this news could be quite significant.6 months agoReplyLike (155) -
Bhavya SinghIske implementation mein transparency kaise sunishchit ki jayegi?6 months agoReplyLike (162) -
Krishna PillaiKya hum ab iske liye ready hain?6 months agoReplyLike (124) -
Sanjana IyerBhot interesting cheez hai yeh.6 months agoReplyLike (104)