समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
- मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस में पदोन्नतियों का सिलसिला जारी
- दो वर्षों में 1,640 पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति
- नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के 15 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक
देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पुलिस कार्मिकों के मनोबल एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
विभागीय पदोन्नति के दृष्टिकोण से वर्ष 2025 एवं 2026 उत्तराखण्ड पुलिस के लिए उल्लेखनीय रहे हैं। वर्ष 2025 में 1,000 से अधिक तथा वर्ष 2026 में अब तक 580 कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की जा चुकी है। इस प्रकार पिछले दो वर्षों में नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, दूरसंचार एवं अग्निशमन सेवा सहित विभिन्न शाखाओं के कुल 1,640 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
वर्ष 2026 में प्रमुख पदोन्नतियां
- पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 13
- पुलिस उपाधीक्षक (एम) – 02
- निरीक्षक – 26
- उपनिरीक्षक – 144
- अपर/सहायक उपनिरीक्षक – 63
- मुख्य आरक्षी – 332
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने गृह/कार्मिक विभाग उत्तराखंड शासन एवं पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग द्वारा निर्धारित समय में पदोन्नति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया बीन नदी पर निर्माणाधीन ...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 120 450.6k
सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवा...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 127 501.8k
खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्या...
Asarkari Reporter Oct 17, 2026 122 501.8k
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा ए...
Asarkari Reporter Oct 25, 2026 137 363.6k
बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगव...
Asarkari Reporter Oct 12, 2026 101 501.8k
एमडीडीए का बड़ा एक्शन – पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनिय...
Asarkari Reporter Oct 22, 2026 133 501.8k
-
Surbhi ChawlaBahut hi serious issue hai.4 months agoReplyLike (187) -
Hemlata TiwariThis news item certainly gives us food for thought.4 months agoReplyLike (160) -
Rajni TiwariWhy is this not viral yet?4 months agoReplyLike (183) -
Roshni MishraLog ab kuch seekh rahe hain.4 months agoReplyLike (110) -
Sushma VermaAisi cheezein dekhkar sochne par majboor hota hoon.4 months agoReplyLike (100) -
Neha PatelBahut acha perspective diya hai.4 months agoReplyLike (112)