हरिद्वार: मामूली बात पर बेटे ने पिता के सिर पर किए डंडे से ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में मौत
रैबार डेस्क: हरिद्वार के चंडी घाट बस्ती में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू काम को लेकर हुए मामूली विवाद में बड़े बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है। चंडी घाट बस्ती में 60 वर्षीय प्यारे अपने छोटे बेटे के साथ रात का खाना बना रहे थे। उसी दौरान किसी काम को लेकर प्यारे की अपने बड़े बेटे प्रकाश (27 वर्ष) से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके प्रकाश ने पिता प्यारे के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया।
सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्यारे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। बेटी ने तुरंत नहीं एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे प्रकाश को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है
The post हरिद्वार: मामूली बात पर बेटे ने पिता के सिर पर किए डंडे से ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में मौत appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
ऋषिकेश में खुलेगा कैंसर इंस्टीट्यूट, उत्तराखंड में बनेग...
Asarkari Reporter Aug 26, 2026 120 501.8k
मुख्यमंत्री को प्रदेशभर की बहनों ने बांधी राखी, सीएम ने...
Asarkari Reporter Aug 27, 2026 140 501.8k
-
Kirti NarayanAre there any related documents or reports that readers can refer to?7 hours agoReplyLike (139) -
Himani BhardwajItni positivity dekhkar achha laga.7 hours agoReplyLike (150) -
Bhavana GuptaKab tak ignore karenge hum log?7 hours agoReplyLike (94) -
Amrita SenKudos to the team for covering this important development.7 hours agoReplyLike (171) -
Shalini DasLog ab serious ho rahe hain.7 hours agoReplyLike (135) -
Mitali GhoshContinuous monitoring and evaluation will shape its future.7 hours agoReplyLike (143)