हल्द्वानी में क्रिकेट लीग कराने के नाम पर लाखों की ठगी, पूर्व विधायक से भी 5 लाख ठगे

Feb 6, 2026 - 00:30
 158  5.7k
हल्द्वानी में  क्रिकेट लीग कराने के नाम पर लाखों की ठगी, पूर्व विधायक से भी 5 लाख ठगे

रैबार डेस्क: हल्द्वानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट लीग ईवीसीएल के आयोजन करवाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि पूर्व विधायक भी ठगों के जाल में फंसकर टीम खरीदने के लिए तैयार हो गए, आयोजकों को पैसे भी दे दिए। इस मामले में पुलिस ने ईवीसीएल के आयोजक को होटल से चेक आउट करते वक्त धर दबोचा है।

ईवीसीएल के आयोजक विकास ढाका पर आरोप है कि उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों के नाम पर हल्द्वानी में टी-20 क्रिकेट लीग का सपना दिखाया। और लीग के लिए टीमें बनाने के लिए स्थानीय लोगों, कारोबारियों से लाखों रुपए ले लिए। क्रिकेट लीग की टीमें खरीदने के एवज में सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल से भी पांच लाख रुपए की ठगी हुई। नारायणपाल ने उत्तराखंड सोल्जर्स के नाम से 5 लाख रुपए में टीम खरीदी थी। इसी तरह हरियाणा निवासी हेमंत शर्मा से यूपी वॉरियर्स टीम बनाने के लिए 23 लाख रुपए की ठगी हुई है। लेकिन इसका कोई एग्रीमेंट उन्होंने नहीं दिया

क्रिकेट लीग के नाम पर ठगे गए दोनों गुरुवार को एसएसपी मंजुनाथ टीसी से मिले और ठगी की प्राथमिक दी। ठग विकास की पोल तब खुली जब आयोजकों ने बैनर और होर्डिंग्स लगाने के लिए भी टीम मालिकों से कह दिया। पूरा शहर टी-20 लीग के आयोजन को लेकर उत्साह में था, जगह जगह होर्डिंग औऱ पोस्टर लगे थे। लेकिन आयोजक ने कंपनियों को इसके लिए एक भी पैसा नहीं दिया। यही नहीं आयोजक ने खेल विभाग से भी कोर्डिनेट नहीं किया और न ही मैदान के लिए कोई फीस चुकाई।

हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले फर्जीवाड़ा उजागर

दिखावे के लिए आयोजकों ने स्टेडियम में काली मिट्टी से क्रिकेट पिच भी तैयार की। लेकिन इसके आयोजन की तारीखों टलती रही। नारायण पाल से कहा गया कि उनकी टीम से इरफान पठान और प्रवीण कुमार भी खेलेंगे। पहले यह आयोजन जनवरी में होना था, फिर इसे स्थगित करके तीन फरवरी को कर दिया। लेकिन 5 फरवरी को भी जब आयोजन नहीं हो सका तो क्रिकेटप्रेमियों का गुस्सा फूटने लगा। दूसरी तरफ पीड़ित लोगों ने एसएसपी से मुलाकात की औऱ ठगी की तहरीर दी। इसी दौरान ईवीसीएल का आयोजक विकास ढाका चुपचाप होटल से फरार होने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

The post हल्द्वानी में क्रिकेट लीग कराने के नाम पर लाखों की ठगी, पूर्व विधायक से भी 5 लाख ठगे appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0