एमकेवीएन स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में किया प्रतिनिधित्व
कोटद्वार : एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कण्वघाटी की कक्षा-12वीं की छात्रा तराना रावत ने 26वीं यूथ नेशनल वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखण्ड की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च 2026 तक बिजू पटनायक स्टेडियम किट यूनिर्वसिटी ओडिशा में वाॅलीबाॅल फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में आयोजित किया गया। तराना रावत का राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता विद्यालय एंव छात्रा दोनों के लिए गर्व का विषय है। उनके अच्छे प्रदर्शन हेतु विद्यालय पहुँचने पर उनका भव्य रूप से स्वागत तथा सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चन्द्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिन्धु कोठारी एवं प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली द्वारा तराना रावत को पुष्प गुच्छ एंव मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चन्द्र कोठारी ने तराना रावत को बधाई देते हुए इस सफल प्रयास की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इसी क्रम में कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने अपने संदेश में तराना रावत को निरंतर इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने और उन्हें जीतने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी, नितिश कुमार, अतुल बडोला, सीमा पटवाल, पुष्पा केष्टवाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए म...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 102 413.6k
सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 150 380.6k
हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 159 440.5k
-
Anjana MenonThis feels like a huge moment.6 months agoReplyLike (182) -
Payal ChopraThis news deserves more public attention and discussion.6 months agoReplyLike (141) -
Radha SinhaAre the decision-making processes documented and accessible?6 months agoReplyLike (124) -
Krishna ChopraThanks for bringing this important matter to light.6 months agoReplyLike (100) -
Bhavana ShuklaAise important updates regularly milte rehne chahiye.6 months agoReplyLike (91) -
Preeti SinhaYeh baat kaafi time se chhupi hui thi.6 months agoReplyLike (158)