एमडीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों पर अवैध रेजिडेंशियल व कामर्शियल निर्माणों को सील किया है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा। प्राधिकरण से स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र या फिर नियमों के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
टीम ने सबसे पहले दोहरण रोड स्थित आईटी पार्क के पास पुनीत अग्रवाल की ओर से किए जा रहे अवैध कामर्शियल निर्माण पर कार्रवाई की। इस दौरान निर्माण कार्य स्वीकृति के बिना संचालित पाया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने निर्माण कार्य की सीलिंग करते हुए सील कर दिया। ऐसे ही जमन्नीवाला सिंगली रोड क्षेत्र में भी अरुण कुमार गुप्ता की ओर से अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण को नियमों के विपरीत पाया और भवन को सील कर दिया।
वहीं, बिना अनुमति के निर्माण न करने की चेतावनी भी दी। इसके अलावा पंडितवाड़ी स्थित कैलाश पाम सिटी सोसायटी में भी प्राधिकरण ने कार्रवाई की। जहां राकेश सुरी द्वारा अवैध रूप से निर्मित बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। एमडीडीए ने इसको भी सील कर दिया। एमडीडीए वीसी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार निरीक्षण अभियान चल रहा है। ऐसे सभी निर्माण चिन्हित किए जा रहे हैं, जो बिना स्वीकृति के बनाए जा रहे हैं या फिर स्वीकृत मानचित्र से विपरीत हैं।
The post एमडीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बद्री भाई : सूचना विभाग प्राइवेट कार्यालय नहीं, सरकारी ...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 165 501.8k
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट ...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 117 105.7k
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी का...
Asarkari Reporter Sep 17, 2026 166 494.1k
उत्तराखंड: महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, गीत के मा...
Asarkari Reporter Sep 19, 2026 136 376.6k
-
Urmi NairThe timeline for implementation seems ambitious/realistic, needs monitoring.3 months agoReplyLike (130) -
Richa PatelFacts check kiye bina comment nahi karna chahiye.3 months agoReplyLike (166) -
Ira RoyThis motivates me to learn more about the subject.3 months agoReplyLike (193) -
Zoya VermaSamajhna zaroori hai is point ko.3 months agoReplyLike (188) -
Gargi ThakurAre there any potential bottlenecks in the process to be aware of?3 months agoReplyLike (95) -
Roshni MishraPositive thinking zaroori hai.3 months agoReplyLike (182)