एसटीएफ ने मेरठ में एक लाख का एएमयू शिक्षक की हत्या में वांछित इनामी जुबैर को दिया ढेर
मेरठ। आज बुधवार को एसटीएफ की टीम ने अलीगढ़ एएमयू शिक्षक की हत्या के मामले में वांछित इनामी जुबैर को ढेर कर दिया। एसटीएफ और इनामी बदमाश जुबैर के बीच मुठभेड़ आज सुबह लोहियानगर थाना क्षेत्र के अलीपुर में हुई। बता दें कि बदमाश जुबैर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 दिसम्बर 2025 को अलीगढ़ में राव दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या की थी। जुबैर उसके बाद से ही फरार चल रहा था।
हत्यारोपी जुबैर पर एक लाख का इनाम
हत्यारोपी जुबैर पर एक लाख का इनाम था। जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का शूटर था और उस पर हत्या, लूट व डकैती सहित दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज थे। एसटीएफ की टीम ने बुधवार तड़के अलीपुर थाना लोहिया नगर क्षेत्र में संदिग्ध बदमाश जुबैर को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, जुबैर ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक बाइक, 32 बोर की दो पिस्टल, भारी मात्रा में खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
BRICS में PM मोदी के 10 बड़े प्रस्ताव, UNSC सुधार पर दो...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 160 501.8k
सिख-पंजाबी समाज को साधने की BJP की बड़ी कवायद, नितिन नव...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 162 501.8k
11 हजार रुपये की नौकरी, 5 मकान और SUV का मालिक! PNB के ...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 142 501.8k
‘माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस’, CM योगी...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 143 393.8k
-
Nishita NandaThis news prompts me to rethink my approach towards [related area].4 months agoReplyLike (156) -
Payal ChopraSource ki credibility check karna important hoga is news ke liye.4 months agoReplyLike (101) -
Meenakshi MenonYeh topic trending mein hona chahiye.4 months agoReplyLike (152) -
Yashaswini BhattBahut hi intriguing story hai.4 months agoReplyLike (154) -
Ankita BhardwajIske implementation mein transparency kaise sunishchit ki jayegi?4 months agoReplyLike (178) -
Radha SinhaYeh topic trending mein hona chahiye.4 months agoReplyLike (92)