दिल्ली में छठ पर्व पर रहेगा सरकारी अवकाश, CM रेखा गुप्ता ने की घोषणा
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 27 अक्टूबर को छठ पर्व के अवसर पर सरकारी अवकाश की शुक्रवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि चार दिवसीय इस उत्सव का तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण है और इसीलिए सोमवार को अवकाश रखा गया है।
सीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस दिन श्रद्धालु जलाशयों के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और इसकी तैयारियां सुबह से ही शुरू हो जाती हैं तथा परिवार विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए गुप्ता ने कहा कि प्रकृति को समर्पित छठ त्योहार में लोग सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आस्था, भक्ति के साथ ही स्वच्छता का भी प्रतीक है जो प्रकृति, जल और सूर्य की पूजा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
The post दिल्ली में छठ पर्व पर रहेगा सरकारी अवकाश, CM रेखा गुप्ता ने की घोषणा appeared first on Dastak Times | दस्तक टाइम्स.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी और आर्य समाज के संस्थापक...
Asarkari Reporter Oct 30, 2026 145 479.4k
ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के यात्री, हरियाणा में रेलवे ...
Asarkari Reporter Oct 27, 2026 138 501.8k
-
Vidya KumariAur logon ko bhi yeh padhna chahiye.1 year agoReplyLike (173) -
Chitra VermaIs there a pilot phase planned before full rollout?1 year agoReplyLike (96) -
Sonal BhattYeh badlav/khabar desh ke vikas ko kis tarah prabhavit kar sakta hai?1 year agoReplyLike (154) -
Deepti TiwariIs there a pilot phase planned before full rollout?1 year agoReplyLike (161) -
Meera AggarwalIs there a summary document available for quick understanding?1 year agoReplyLike (148) -
Vaishali GuptaBahut hi zyada impactful baat hai.1 year agoReplyLike (99)