बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
पौड़ी : बाल विकास परियोजना कार्यालय खिर्सू में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सभा ग्वाड़ की ग्राम प्रधान मंजू देवी उपस्थित रहीं। उनके द्वारा तीन नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया तथा चार बालिकाओं को ‘घर की पहचान बेटी के नाम’ योजना के अंतर्गत नाम पट्टिकाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में बालिकाओं के सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गयी, जिससे वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना रीना बिंदोला, सुपरवाइजर उर्मिला बधानी, रीता रावत, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीना, सुमंगला, नीलम, लक्ष्मी देवी तथा आंगनबाड़ी सहायिकाएं बिमला, विनीता और सुनीता उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों में श्यामा देवी, सर्वेश्वरी देवी सहित अन्य महिलाओं की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज ...
Asarkari Reporter Jun 11, 2026 132 501.8k
नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा,...
Asarkari Reporter Jun 21, 2026 156 134.1k
समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मु...
Asarkari Reporter Jun 21, 2026 142 165.2k
राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, ज...
Asarkari Reporter Jun 13, 2026 149 501.8k
मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र...
Asarkari Reporter Jun 22, 2026 103 107.5k
धामी कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, 12 प्रस्ताव...
Asarkari Reporter Jun 19, 2026 153 250.6k
-
Vasudha IyerWhat safety nets or support systems are in place related to this change?3 months agoReplyLike (132) -
Falguni DesaiChalo isse kuch naya seekhne ko mila.3 months agoReplyLike (95) -
Navya KhanFuture policy adjustments might be needed based on feedback.3 months agoReplyLike (139) -
Payal ChopraJaldi se aur details laaiye.3 months agoReplyLike (111) -
Indira DasThis move towards transparency is appreciated.3 months agoReplyLike (143) -
Varsha TiwariHow can citizens participate in ensuring accountability?3 months agoReplyLike (92)