भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना

Jun 23, 2026 - 18:30
 158  5.1k
भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना

Renault India ने अपनी नई Renault Duster का भारत से एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने 750 SUV का पहला बैच निर्यात किया.

हैदराबाद: कार निर्माता कंपनी Renault India ने इस साल मार्च में अपनी नई Renault Duster को भारत में लॉन्च किया था. अब इस कार को कंपनी ने भारत से एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने 750 कॉम्पैक्ट SUV का पहला बैच अपने चेन्नई प्लांट से साउथ अफ्रीका के लिए रवाना किया है. यह शिपमेंट नई जेनरेशन Renault Duster के एक्सपोर्ट की शुरुआत है, जिसे आने वाले महीनों में कई इंटरनेशनल मार्केट में उतारा जाएगा.

यह डेवलपमेंट ऐसे समय में सामने आया है, जब Renault अपनी चेन्नई फैसिलिटी में नई SUV का प्रोडक्शन बढ़ा रहा है, जो कई एक्सपोर्ट मार्केट के लिए मैन्युफैक्चरिंग बेस का भी काम करता है. साउथ अफ्रीका भारतीय बाजार के बाहर उन पहले देशों में से है, जहां लेटेस्ट-जेनरेशन Renault Duster को बेचा जाएगा.

Renault Group India के CEO स्टीफन डेब्लेस ने नई Duster एक्सपोर्ट की शुरुआत को ‘Renault India के लिए एक अहम पल’ बताया और कहा कि “यह कंपनी के चेन्नई ऑपरेशन की क्वालिटी, काबिलियत और कॉम्पिटिटिवनेस को दिखाता है.”

उन्होंने आगे कहा कि “Renault India को एक अहम एक्सपोर्ट हब के तौर पर देखता है और 2030 तक देश से सालाना 2 बिलियन यूरो का एक्सपोर्ट करने के अपने लक्ष्य की तरफ काम कर रहा है.

Renault Duster का पावरट्रेन
भारतीय बाजार में, इस कॉम्पैक्ट SUV को दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ बेचा जा रहा है. जहां इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट में 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 99 bhp की पावर और 160 Nm का टॉर्क बनाता है. इस इंजन को छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

वहीं, कार के हायर वेरिएंट में 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जाता है, जो 158 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस इंजन को छह-स्पीड मैनुअल या छह-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Renault India इस साल के आखिर में नई Renault Duster ई-टेक हाइब्रिड लाने की भी तैयारी कर रही है, जो अपनी कीमत की घोषणा से पहले ही 2026 के लिए सोल्ड आउट हो गई है. इसके हाइब्रिड पावरट्रेन में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1.4kWh बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो कुल मिलाकर 158 bhp का पावर आउटपुट देते हैं.

The post भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना appeared first on Uttarakhand Tak.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0