रील के लिए गंगा में ले गया थार, डूबने लगे तो उतरा स्टंट का बुखार, फिर पुलिस बनी मददगार
रैबार डेस्क: रील और स्टंट खुमार जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। लेकिन सनक चढ़े लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा ही मामला हरिद्वार के बजरीवाला क्षेत्र से सामने आया है। जहां कुछ युवक थार गाड़ी लेकर गंगा नदी के किनारे पहुंच गए, फिर थार को नदी में उतारकर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने लगे। तभी अचानक बारिश की वजह से पानी अचानक बढ़ा तो थार बीच गंगा में फंस गई और कार सवारों की जान पर बन आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक थार के इंजन की क्षमता परखने के लिए गंगा किनारे गए थे। जहां वो पानी में गाड़ी को दौड़ा रहे थे, लेकिन अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ गया। युवकों ने पहले गाड़ी को निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से थार को रस्सी से बांधकर बहने से रोका गया।
सूचना मिलने पर कनखल थाना के एसएसआई अनुज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे इसके बाद मौके पर क्रेन बुलाई गई, जिसकी मदद से काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई. यह घटना आसपास खड़े लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे मे कैद कर ली।
पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए थार को सीज कर दिया। साथ ही संबंधित युवकों को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी गई है। सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें।
The post रील के लिए गंगा में ले गया थार, डूबने लगे तो उतरा स्टंट का बुखार, फिर पुलिस बनी मददगार appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बद्रीनाथ कार्यक्रम विवाद: सतपाल महाराज का अजीब बयान, ‘श...
Asarkari Reporter Sep 29, 2026 114 443.6k
बदरीनाथ धाम में DJ की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीर्...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 106 501.8k
बेटे को चुनाव जिताने के लिए मां ने लिया कॉलेज में लिया ...
Asarkari Reporter Sep 30, 2026 153 383.6k
डेयरी के पैसे न लौटाने पर थी खुन्नस, दोस्तों के साथ मिल...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 145 501.8k
-
Roshni MalikBaat toh sahi lag rahi hai.3 months agoReplyLike (132) -
Simran KaurIs par aur research karna padega.3 months agoReplyLike (109) -
Deepika BasuBaat toh sahi lag rahi hai.3 months agoReplyLike (109) -
Nishita NandaNeed clarity on the roles and responsibilities of involved parties.3 months agoReplyLike (121) -
Radha SinhaThe focus should now be on future-proofing this initiative.3 months agoReplyLike (172) -
Sudha NairBig change on the way!3 months agoReplyLike (131)