वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की आहुतियों के बीच विश्व संवाद केंद्र में मना दीपावली मिलन समारोह

Nov 5, 2026 - 18:30
 166  3.8k
वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की आहुतियों के बीच विश्व संवाद केंद्र में मना दीपावली मिलन समारोह

*आरएसएस के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य मनोज नीखरा जी ने भारतीय पर्वों को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का आधार बताया

*पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साझा की दीपावली की खुशियां

(वरिष्ठ पत्रकार हरीशंकर सैनी द्वारा)

देहरादून। भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकजुटता के संदेश के साथ विश्व संवाद केंद्र, देहरादून में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 5 नवंबर को राजपुर रोड स्थित केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ के साथ शुरू हुए समारोह में भारतीय परंपराओं के संरक्षण तथा सामाजिक जीवन में पर्वों की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य मनोज नीखरा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान या उत्सव मनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज को जोड़ने और पीढ़ियों तक सांस्कृतिक विरासत पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रत्येक पर्व अपने भीतर जीवन को दिशा देने वाले आदर्श और सामाजिक दायित्वों का संदेश समेटे हुए है।

उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अज्ञानता और नकारात्मकता का त्याग कर ज्ञान, सद्भाव और सकारात्मकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, परस्पर विश्वास और आत्मीयता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी से भारतीय संस्कृति और परंपराओं के मूल भाव को समझने के साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह के प्रारंभ में विधिवत वैदिक यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ में राष्ट्र की उन्नति, समाज की सुख-समृद्धि और समस्त विश्व के कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी गईं। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ।समारोह के समापन पर विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष सुरेन्द्र जी ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

The post वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की आहुतियों के बीच विश्व संवाद केंद्र में मना दीपावली मिलन समारोह appeared first on .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0