CM धामी ने पूरा किया वायदा, अग्निवीर आरक्षण नियमावली जारी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से विधिवित तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु सेवामुक्त अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025 जारी कर दी है।
सैन्य बहुल प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसी नियमावली के जरिए अब सेवामुक्त हुए अग्निवीरों को विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर पीएसी, अग्निशामक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, बंदी रक्षक, उप कारापाल, वन आरक्षी, वन दरोगा, आबकारी सिपाही, प्रवर्तन सिपाही और सचिवालय रक्षक जैसे महत्वपूर्ण वर्दीधारी पद शामिल हैं।
“देश की सेवा कर लौटे पूर्व अग्निवीर प्रदेश का गौरव हैं। उन्हें सम्मान और रोजगार का अवसर देना हमारी जिम्मेदारी है। यह निर्णय सेवामुक्त हुए अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ठोस कदम है। हमारी सरकार पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को हर तरह से सेवायोजन का प्रयास कर रही है”।
The post CM धामी ने पूरा किया वायदा, अग्निवीर आरक्षण नियमावली जारी appeared first on Dastak Times | दस्तक टाइम्स.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बुलडोजर कार्रवाई से जिनका घर-दुकान उजड़ा, उन्हें भरपाई ...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 155 105.1k
शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता गुट की नंदीग्राम...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 136 320.9k
BRICS में PM मोदी के 10 बड़े प्रस्ताव, UNSC सुधार पर दो...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 160 501.8k
बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी के 7 नेताओं को फांसी...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 133 436.7k
-
Surbhi AhujaHow will this influence public perception and trust?1 year agoReplyLike (106) -
Garima BhattIs this applicable nationwide or only in specific regions/states?1 year agoReplyLike (144) -
Isha GuptaAur logon ko bhi yeh padhna chahiye.1 year agoReplyLike (102) -
Richa PatelAur kitne surprises baaki hain?1 year agoReplyLike (158) -
Kavya MalikHow will this influence public perception and trust?1 year agoReplyLike (109) -
Manisha RastogiHow does this affect India's standing on a global scale?1 year agoReplyLike (107)