GTA 6: नया कंसोल खरीदने की टेंशन खत्म! पुराने Xbox One पर भी चलेगा GTA VI, PS पर रचा इतिहास

Nov 11, 2026 - 09:30
 125  1.5k
GTA 6: नया कंसोल खरीदने की टेंशन खत्म! पुराने Xbox One पर भी चलेगा GTA VI, PS पर रचा इतिहास

Xbox One वाले अब बिना नया कंसोल खरीदे GTA VI को Cloud Gaming से स्ट्रीम करके खेल सकते हैं. ये Series S सेटिंग्स पर चलेगा.

हैदराबाद: Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 की लॉन्च डेट अब आखिरकार काफी पास आ गई है. सालों से इंतजार किए जाने वाले इस गेम को 19 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. इस गेम को लेकर Xbox और PlayStation दोनों तरफ से बड़ी ख़बरें आ रही हैं. एक तरफ माइक्रोसॉफ्ट ने Xbox Cloud Gaming की सुविधा दी है तो दूसरी तरफ PlayStation पर ये गेम सबसे ज्यादा प्री-ऑर्डर हो चुका है.

Xbox One पर भी मिलेगा GTA VI का मजा

Rockstar Games ने बताया कि Grand Theft Auto VI को Xbox Cloud Gaming पर भी उपलब्ध कराया जाएगा. ये सुविधा सिर्फ Xbox Series X और Series S के अलावा पुराने Xbox One कंसोल पर भी काम करेगी. इसका मतलब है कि अगर आपके पास पुराना Xbox One है तो नया कंसोल खरीदे बिना आप गेम स्ट्रीम करके खेल सकते हैं.

Xbox Cloud Gaming Xbox Series S के ग्राफिक्स सेटिंग्स पर गेम स्ट्रीम करेगा. Xbox के ब्लॉग में साफ लिखा है कि ये सुविधा Xbox Series X/S और Xbox One यूजर्स के लिए है. ये अभी फोन, पीसी या वेब पर उपलब्ध नहीं होगी. Xbox CEO आशा शर्मा ने कहा कि ये Take-Two के साथ 10 साल के नए पार्टनरशिप का पहला कदम है.

माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर ये गेम अब तक का सबसे ज्यादा प्री-ऑर्डर किया गया गेम बन गया है. आने वाले महीनों में Grand Theft Auto V और Red Dead Redemption 2 भी Xbox Cloud Gaming पर आएंगे.

PlayStation पर भी तोड़ा रिकॉर्ड

प्लेस्टेशन ने अपने आधिकारिक अकाउंट से बताया कि GTA 6 अब PlayStation पर सबसे ज्यादा प्री-ऑर्डर होने वाला गेम बन गया है. ये दोनों प्लेटफॉर्म पर गेम की भारी डिमांड दिखाता है. लोग दोनों तरफ से गेम का इंतजार कर रहे हैं.

माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च के वक्त GTA VI के क्लाउड स्ट्रीमिंग पर Xbox कंसोल के लिए एक तरह का एक्सक्लूसिव मौका बना लिया है. पुराने Xbox One वाले भी बिना अपग्रेड के गेम खेल पाएंगे. इसके अलावा प्लेस्टेशन को अलग रिकॉर्ड बना दिया है. ये एक्साइटमेंट बताती है कि 13 साल के इंतजार के बाद आने वाला GTA 6 हर तरफ से सुपर हिट होने वाला है. गेम लॉन्च के बाद और ज्यादा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकता है लेकिन शुरुआत में Xbox Cloud Gaming का फोकस कंसोल पर ही रहेगा.

The post GTA 6: नया कंसोल खरीदने की टेंशन खत्म! पुराने Xbox One पर भी चलेगा GTA VI, PS पर रचा इतिहास appeared first on Uttarakhand Tak.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0