अध्यक्ष संजय बिजल्वाण व महामंत्री महादेव मैठाणी की अगुवाई में प्रदेश भर से जुटे शिक्षक‌ : लंबित मामलों, संगठन की भावी रणनीति व अशासकीय विद्यालयों से जुड़ी चुनौतियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Jun 2, 2026 - 18:30
 120  5k
अध्यक्ष संजय बिजल्वाण व महामंत्री महादेव मैठाणी की अगुवाई में प्रदेश भर से जुटे शिक्षक‌ : लंबित मामलों, संगठन की भावी रणनीति व अशासकीय विद्यालयों से जुड़ी चुनौतियों पर हुई विस्तृत चर्चा

**अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं के समाधान को लेकर शिक्षक संघ ने सरकार से की त्वरित कार्रवाई की मांग

देहरादून। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरी बाग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण ने की। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भाग लेकर अशासकीय विद्यालयों से जुड़ी चुनौतियों, लंबित मामलों तथा संगठन की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप डबराल ने कहा कि संगठन के गठन के बाद अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अनेक वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने विशेष रूप से गोल्डन कार्ड योजना के क्रियान्वयन को संगठन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि वेतन बजट, नियुक्ति, पदोन्नति और सेवा संबंधी मामलों में भी संगठन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण और महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि संगठन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कई समस्याओं का समाधान होने के बावजूद अनेक महत्वपूर्ण विषय अब भी शासन स्तर पर लंबित हैं, जिनके शीघ्र निस्तारण की आवश्यकता है।

बैठक में प्रमुख रूप से अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने, रिक्त पदों के पुनर्जीवन से संबंधित समयसीमा समाप्त करने, वित्तीय स्वीकृति की जटिलताओं को कम करने, शिक्षकों के विनियमितीकरण, मानदेय प्राप्त शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति देने तथा पीटीए शिक्षकों को मानदेय व्यवस्था से जोड़ने की मांग उठाई गई। इसके अलावा जूनियर हाई स्कूलों में पीटीए व्यवस्था लागू करने, वर्ष 2005 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने तथा प्रधानाचार्य पदोन्नति से जुड़े नियमों में संशोधन की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों को साझा किया। सभी वक्ताओं ने अशासकीय विद्यालयों से जुड़े मामलों के समाधान में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन को आंदोलनात्मक कार्यक्रमों और धरना-प्रदर्शनों का सहारा लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।

बैठक में निम्न उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य रहे। प्रांतीय बैठक में प्रदीप डबराल (प्रांतीय संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), संजय बिजल्वाण (प्रांतीय अध्यक्ष), महादेव मैठाणी (प्रांतीय महामंत्री), मनमोहन सिंह नेगी (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), देवेंद्र कुमार (जिला अध्यक्ष पौड़ी), एम.बी. सारंग (जिला मंत्री पौड़ी), बाल मनोज रावत (मंडलीय मंत्री), बलबीर सिंह रौथाण (जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग), वीरेंद्र सिंह बर्तवाल (जिला मंत्री रुद्रप्रयाग), अनिल नौटियाल (जिला अध्यक्ष देहरादून), विजयपाल जंगवान (जिला मंत्री देहरादून), शिव सिंह रावत (जिला अध्यक्ष टिहरी), नवीन बडोनी (जिला मंत्री टिहरी गढ़वाल), नरेंद्र रावत (जिला अध्यक्ष चमोली), दिनेश डोबरियाल (उपाध्यक्ष), मनमोहन रौतेला (प्रधानाचार्य), पुष्कर सिंह नेगी (प्रधानाचार्य), महावीर सिंह मेहता (पूर्व जिला अध्यक्ष), श्रीमती अनीता नेगी, कुमारी विभा जैन, गिरीश सेमवाल, डॉ. विवेकानंद शर्मा, रोशन लाल उनियाल, प्रमोद रावत, आर.डी. सिंह, आर.सी. शर्मा (उपाध्यक्ष), राकेश मोहन डबराल (प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज, पथरी बाग), सुरेंद्र कुमार सहगल (प्रवक्ता), धनंजय उनियाल, धनंजय रावत (ऋषिकेश), चंद्रमणि लखेड़ा, चंद्रभानु सेमवाल, कपूर सिंह पंवार (प्रांतीय मंत्री), नीरज वर्मा (प्रांतीय मंत्री), श्री के.सी. पांडेय, श्रीमती सावित्री, वीरेंद्र कुड़ियाल, श्री नरेश कोटनाला, मनमोहन मठपाल, डॉ. सुनील रावत, नीरज कुमार (पीटीए अध्यक्ष), श्रीमती कल्पना सेमवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे

बैठक में संघ के प्रांतीय एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि तथा सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की भावी कार्ययोजना और शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

The post अध्यक्ष संजय बिजल्वाण व महामंत्री महादेव मैठाणी की अगुवाई में प्रदेश भर से जुटे शिक्षक‌ : लंबित मामलों, संगठन की भावी रणनीति व अशासकीय विद्यालयों से जुड़ी चुनौतियों पर हुई विस्तृत चर्चा appeared first on .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0