उत्तराखंड: महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, गीत के माध्यम से महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार
शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाओं ने स्वतस्फूर्त तरीके से केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इस गीत के जरिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपने विश्वास को व्यक्त किया।
संवाद के दौरान उस समय भावपूर्ण वातावरण बन गया, जब एक महिला ने अपनी बात मोदी जी तक पहुंचाने की इच्छा व्यक्त करते हुए, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने समधुर गीत प्रस्तुत किया।उन्होंने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के जरिए महिलाओं को बिना ब्याज के ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए, कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित नीतियों के चलते महिलाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। इस गीत के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया। गीत के शब्दों में प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास और आत्मीयता की अभिव्यक्ति देखने को मिली।
महिलाओं ने गीत के माध्यम से उस बदलाव को भी स्वर दिया, जिसमें उन्हें केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
The post उत्तराखंड: महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, गीत के माध्यम से महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो,...
Asarkari Reporter Oct 30, 2026 162 180.6k
आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट पुनर्विकास कार्यो...
Asarkari Reporter Oct 14, 2026 141 501.8k
चुनावी मोर्चे पर भाजपा की सक्रियता बढ़ी : कोटद्वार और स...
Asarkari Reporter Oct 28, 2026 156 299.1k
उत्तराखंड के लोक भवन में गूंजी आत्मनिर्भरता की गूंज : ह...
Asarkari Reporter Oct 18, 2026 144 501.8k
-
Surbhi ChawlaThis deserves to be viral!1 month agoReplyLike (189) -
Jyoti GuptaStaying updated is key to navigating these changes.1 month agoReplyLike (139) -
Saanvi NairThe ripple effects of this news could be quite significant.1 month agoReplyLike (92) -
Neetu RathiHow does this compare to similar developments in the past?1 month agoReplyLike (96) -
Chitra DesaiHow are grievances related to the process being handled?1 month agoReplyLike (190) -
Bhavana ChakrabortyYeh jaankari kis official department dwara jaari ki gayi hai?1 month agoReplyLike (155)