कांवड़ यात्रा 2026: आयुक्त मेरठ और डीआईजी ने परखी कांवड़ यात्रा की तैयारियां

Jun 25, 2026 - 00:30
 116  2.8k
कांवड़ यात्रा 2026: आयुक्त मेरठ और डीआईजी ने परखी कांवड़ यात्रा की तैयारियां

Kanwar Yatra 2026: आयुक्त एवं डीआईजी ने कांवड़ यात्रा की तैयारी तथा शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक की। कांवड़ यात्रा की समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी एवं डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कांवड़ यात्रा की तैयारी तथा शांति एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपदों में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आपराधिक प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
ट्रैफिक डायवर्जन तथा पिछले वर्ष की गई कार्यवाही की बिन्दुवार समीक्षा
आयुक्त ने कहा कि आगामी दिनों में कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, जिसके लिए अभी से जनपद स्तर पर तैयारी की जाये। उन्होने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए रूट प्लॉन, ट्रैफिक डायवर्जन तथा पिछले वर्ष की गई कार्यवाही की बिन्दुवार समीक्षा कर ली जाये। संबंधित अधिकारियों द्वारा रूट का भ्रमण करते हुये आवश्यक व्यवस्थाओं सड़क मरम्मत, पानी, स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, बिजली के तार व पोल, ट्रांसफार्मर, खम्भों को पालीथीन से कवर करने, मेडिकल कैम्प, मोबाइल बाइक एम्बुलेन्स, मोबाइल लाइट वैन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव कैमरे, साईनेज, वीआईपी विजिट हेतु स्थानो का चिन्हांकन, संवेदनशील स्थानो का चिन्हांकन, शिविर आयोजक के साथ बैठक इत्यादि मुख्य बिन्दुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से तैयारियों को आगे बढाया जाए। जनपद की सीमाओं, मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मंडल के समस्त जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर आयुक्त मेरठ मंडल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0