गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी; 2251 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की और इसके बाद जनता दरबार में आए फरियादियों की फरियाद सुनी। वह सुबह 10:00 बजे गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
औद्योगिक योजना के भूखंडों का आवंटन पत्र करेंगे वितरित
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ 2251 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास व गीडा द्वारा बनाए जा रहे आवासीय योजना एवं औद्योगिक योजना के भूखंडों का आवंटन पत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम गोरखपुर के प्लास्टिक पार्क, गीडा क्षेत्र में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे योगी
वहीं, सीएम योगी शाम 4 बजे गोरखा रेजीमेंट के वीर सपूतों के अदम्य साहस एवं शौर्यगाथा के प्रदर्शन हेतु गोरखा युद्ध स्मारक के सौन्दर्यीकरण कार्य एवं संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम गोरखपुर के गोरखा युद्ध स्मारक में आयोजित होगा। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
The post गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी; 2251 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास appeared first on Dastak Times | दस्तक टाइम्स.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बुलडोजर कार्रवाई से जिनका घर-दुकान उजड़ा, उन्हें भरपाई ...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 155 121.8k
सिख-पंजाबी समाज को साधने की BJP की बड़ी कवायद, नितिन नव...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 162 501.8k
BRICS में PM मोदी के 10 बड़े प्रस्ताव, UNSC सुधार पर दो...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 160 501.8k
मेरठ पहुंचे नितिन नबीन और सीएम योगी ने किया युवाओं से स...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 124 198.5k
इस्लाम में 7–7–7 पैरेंटिंग फ्रेमवर्क और राष्ट्र निर्माण...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 112 252.2k
-
Urmi SenYeh dekhna hoga ki yeh mere/hamare liye kaise relevant hai.1 year agoReplyLike (159) -
Chitra VermaDil ke kareeb lagta hai yeh mudda.1 year agoReplyLike (105) -
Snehalata NaikKya baat hai, maza aa gaya!1 year agoReplyLike (126) -
Shruti ShuklaKeeping track of these updates is essential.1 year agoReplyLike (110) -
Roshni KapoorThis could have far-reaching consequences.1 year agoReplyLike (98) -
Shruti ShuklaThis sets the stage for future policy discussions.1 year agoReplyLike (123)