जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सेना की यूनिट चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए। सेना ने इसे ‘ऑपरेशन पिंपल’ नाम दिया है। ऑपरेशन अभी जारी है।
जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाया था। सेना को नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी। इससे पहले भी कई बार घुसपैठ मुठभेड़ की घटनाओं में शामिल हो चुके है। सेना की खुफिया जानकारी से उनको एक बड़ी सफलता मिली है। इससे पहले 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया था। अधिकारियों के अनुसार, सेना की मदद से पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था। जिसमें उनको बड़ी उपलिब्ध मिली है।
जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला सिराज खान नाम के घुसपैठिए को ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात BSF जवानों ने देखा था। कुछ राउंड फायरिंग के बाद उसे बॉर्डर फेंसिंग के पास गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी भी मिली थी।
The post जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर appeared first on Dastak Times | दस्तक टाइम्स.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता गुट की नंदीग्राम...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 136 337.6k
‘माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस’, CM योगी...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 143 423.2k
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में खास आयोजन, राजनाथ सिंह औ...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 126 369.6k
11 हजार रुपये की नौकरी, 5 मकान और SUV का मालिक! PNB के ...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 142 501.8k
मेरठ में भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण विमानों ने लिखी ...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 145 284.4k
-
Kalpana SinghHow can we contribute positively towards this initiative/change?11 months agoReplyLike (182) -
Kavya MalikAccurate information sharing is crucial in today's world.11 months agoReplyLike (170) -
Amruta PatelLet's wait for official confirmation on all details.11 months agoReplyLike (131) -
Divya JoshiLogon ko yeh samajhna zaroori hai.11 months agoReplyLike (182) -
Charu TripathiYeh baat trending honi chahiye.11 months agoReplyLike (93) -
Urmi NairThis information is vital for making informed decisions.11 months agoReplyLike (175)