देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन
रैबार डेस्क: 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश के कुछ नेताओं की नाराजगी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संगठन के तमाम नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शीर्ष पद संभालने के बाद देवभूमि का यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है, जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह भरा है।
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नितिन नबीन सीधे भाजपा प्रदेश मुख्यालय के लिए निकल गए। एयरोपर्ट ने कार्यालय के बीच करीब दो दर्जन स्थानो पर उका ब्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम 6:15 बजे से कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी योजनाओं पर मंथन किया जाएगा। इसके तुरंत बाद वे प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा सरकार के कामकाज की समीक्षा, करें मंत्रियों की प्रगति रिपोर्ट (रिपोर्ट कार्ड) और हालिया सर्वे रिपोर्टों का विश्लेषण करना होगा।

दौरे के दूसरे दिन यानी शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात, वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बी.सी. खंडूड़ी के निवास स्थान जाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे से राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल में उनके आगे के संगठनात्मक सत्र और बैठकों का सिलसिला दोबारा शुरू होगा।
The post देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
BJP अध्यक्ष नितिन की नवीन टीम घोषित, तीरथ-वसुंधरा समेत ...
Asarkari Reporter Aug 18, 2026 164 374.5k
नेगी दा के जन्मदिन पर अरुणाचल के कलाकार ताई तुगुंग को द...
Asarkari Reporter Aug 13, 2026 132 501.8k
होटल-रेस्टोरेंट में FDA का छापेमारी अभियान जारी, दूध-पन...
Asarkari Reporter Aug 12, 2026 111 501.8k
-
Ojasvi SinghThis decision could set a precedent for future actions.3 months agoReplyLike (179) -
Chandni MehtaThis news prompts me to rethink my approach towards [related area].3 months agoReplyLike (168) -
Siya VermaBaat toh sahi lag rahi hai.3 months agoReplyLike (174) -
Reema ShahPuri prakriya (process) ki spashtata bahut zaroori hai.3 months agoReplyLike (116) -
Jaya VyasWhat challenges might arise as a result of this news?3 months agoReplyLike (182) -
Lakshmi IyerAre independent bodies involved in overseeing this?3 months agoReplyLike (129)