पौड़ी: आपदाग्रस्त सैंजी गांव पहुंची केंद्र की इंटर मिनिस्ट्रियल टीम, आपदा से हुए नुकसान का आंकलन किया

Sep 10, 2025 - 00:30
 152  472.7k
पौड़ी: आपदाग्रस्त सैंजी गांव पहुंची केंद्र की इंटर मिनिस्ट्रियल टीम, आपदा से हुए नुकसान का आंकलन किया

रैबार डेस्क: केंद्र सरकारी की इंटर मिनिस्ट्रियल टीम इन दिनों उत्तराखंड में आपदा से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर है। मंगलवार को केंद्र की टीम ने पौड़ी जिले के आपदा प्रबावित सैंजी गांव का दौरा किया और आपदा से हुए नुकसान का वैज्ञानिक आंकलन किया। टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर राहत कार्यों,  उनकी जरूरतों और समस्याओं का अवलोकन भी किया।

केंद्रीय टीम ने क्षतिग्रस्त घरों, सड़कों, पुलों, सार्वजनिक भवनों, पेयजल योजनाओं, विद्युत लाइनों, कृषि भूमि, फसलों, पशुधन, आजीविका से जुड़े संसाधनों की क्षति तथा व्यक्तिगत क्षति का गहन अध्ययन किया। निरीक्षण के दौरान दल ने आपदा के समय उपलब्ध कराई गई खाद्यान्न सामग्री, पेयजल, चिकित्सा सहायता, अस्थायी आश्रयों, बचाव कार्यों तथा अन्य मूलभूत सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने गांव में हुई क्षति का ड्रोन से किए गए सर्वे का अवलोकन किया। दल ने प्रशासन द्वारा राहत कार्यों में की गई त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की और संतोष व्यक्त किया।

इंटर मिनिस्ट्रियल टीम के लीडर संयुक्त सचिव आर. प्रसन्ना ने बताया कि यह निरीक्षण आपदा से हुई वास्तविक क्षति का तथ्यात्मक आकलन करने तथा एक विस्तृत प्रतिवेदन केंद्र सरकार को सौंपने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण तथा जनजीवन सामान्य करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। यह प्रयास केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय बढ़ाकर पुनर्निर्माण कार्यों को गति प्रदान करेगा।

रुद्रप्रयाग पहुंची केंद्र की टीम

केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम जनपद रुद्रप्रर्याग के आपदा-प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने बसुकेदार क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से संवाद स्थापित किया। आपदा प्रभावितों ने उनके मकानों,फसलों और व्यवसायों सहित विभिन्न परिसंपत्तियों को हुए नुकसान की जानकारी दी तथा टीम से क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण, पुनर्वास, भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने, रोजगार, पुर्नस्थापन और परिस्थिति क्षतिपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि जल्द उपलब्ध कराने  की मांग की।

इसके बाद केंद्र की टीम ने हवाई सर्वे कर आपदा से प्रभावित क्षेत्रों छैनागाड़,तालजमण, बगड़तोक,जौला, डुंगर भटवाड़ी, स्यूर आदि की स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया, निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा बुनियादी ढाँचे की क्षति, सड़कों, पुलों, सार्वजनिक भवनों, बिजली एवं जल आपूर्ति लाइनों को हुए नुकसान के आकलन के साथ साथ कृषि, फसलों, पशुधन और स्थानीय आजीविका के अन्य साधनों को हुए नुकसान का जायज़ा लिया। टीम ने निरीक्षण के दौरान आपदा के समय की गई भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और अस्थायी आश्रयों की उपलब्धता जैसे राहत बचाव कार्यों की जानकारी भी ली।

The post पौड़ी: आपदाग्रस्त सैंजी गांव पहुंची केंद्र की इंटर मिनिस्ट्रियल टीम, आपदा से हुए नुकसान का आंकलन किया appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0