फिल्मों से 5 साल में ₹1,759 करोड़ का निवेश, शूटिंग लोकेशन से सिनेमा हब की ओर बढ़ा उत्तराखंड!

Sep 22, 2026 - 18:30
 157  2.3k
फिल्मों से 5 साल में ₹1,759 करोड़ का निवेश, शूटिंग लोकेशन से सिनेमा हब की ओर बढ़ा उत्तराखंड!

वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक राज्य में 1,440 से अधिक फिल्मों की शूटिंग गतिविधियां हुई, सब्सिडी का दायरा बढ़ा, रिपोर्ट- धीरज सजवाण

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति का राज्य को फायदा मिल रहा है. कभी सिर्फ पहाड़, झरने और खूबसूरत वादियों के लिए पहचाना जाने वाला उत्तराखंड अब सिनेमा की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है. राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती लंबे समय से फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बदली नीतियों, बढ़ी सब्सिडी और शूटिंग की आसान होती प्रक्रिया ने इस आकर्षण को एक नए उद्योग में बदलने की दिशा में आगे बढ़ाया है. फिल्मों, टीवी सीरियल और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स की शूटिंग बढ़ने के साथ निवेश, स्थानीय रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़े हैं. अब उत्तराखंड सिर्फ फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंद की जाने वाली लोकेशन नहीं, बल्कि एक उभरते हुए फिल्म हब के तौर पर अपनी जगह बना रहा है.

₹1,759 करोड़ से ज्यादा का निवेश: उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की बढ़ती गतिविधियों का असर निवेश के आंकड़ों में भी साफ दिखाई देता है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 में फिल्म उद्योग से जुड़ा निवेश ₹379.75 करोड़ रहा. 2023-24 में यह ₹332.01 करोड़, 2024-25 में ₹531.62 करोड़ और 2025-26 में ₹420.72 करोड़ रहा. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल से 19 सितंबर 2026 तक ₹95.52 करोड़ का निवेश दर्ज किया गया है. इन आंकड़ों को जोड़ने पर इस अवधि में कुल निवेश ₹1,759.62 करोड़ बैठता है. यानी उत्तराखंड में फिल्म उद्योग अब सिर्फ शूटिंग और मनोरंजन तक सीमित गतिविधि नहीं रह गया है, बल्कि राज्य में करोड़ों रुपये का आर्थिक कारोबार पैदा करने वाला क्षेत्र बन रहा है. 18 प्रतिशत की दर से देखें तो इस निवेश पर करीब ₹316.73 करोड़ के GST के बराबर कारोबार बनता है.

उत्तराखंड में फिल्म उद्योग का निवेश: उत्तराखंड में फिल्म उद्योग में निवेश हालांकि उतार-चढ़ाव वाला रहा है, ये 2024-25 में 500 करोड़ से ऊपर रहा तो साल 2025-26 में ₹420.72 करोड़ रहा. सालवार बात करें तो 2022-23 में फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड में ₹379.75 करोड़ का निवेश किया था. 2023-24 में हालांकि निवेश थोड़ा घाट लेकिन ये फिर भी 300 करोड़ से ज्यादा ₹332.01 करोड़ रहा.

The post फिल्मों से 5 साल में ₹1,759 करोड़ का निवेश, शूटिंग लोकेशन से सिनेमा हब की ओर बढ़ा उत्तराखंड! appeared first on Uttarakhand Tak.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0