बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
पौड़ी : बाल विकास परियोजना कार्यालय खिर्सू में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सभा ग्वाड़ की ग्राम प्रधान मंजू देवी उपस्थित रहीं। उनके द्वारा तीन नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया तथा चार बालिकाओं को ‘घर की पहचान बेटी के नाम’ योजना के अंतर्गत नाम पट्टिकाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में बालिकाओं के सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गयी, जिससे वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना रीना बिंदोला, सुपरवाइजर उर्मिला बधानी, रीता रावत, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीना, सुमंगला, नीलम, लक्ष्मी देवी तथा आंगनबाड़ी सहायिकाएं बिमला, विनीता और सुनीता उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों में श्यामा देवी, सर्वेश्वरी देवी सहित अन्य महिलाओं की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 150 442.4k
1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 150 218.9k
इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए म...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 102 475.4k
यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
Asarkari Reporter Sep 10, 2026 159 501.8k
-
Vasudha IyerWhat safety nets or support systems are in place related to this change?6 months agoReplyLike (132) -
Falguni DesaiChalo isse kuch naya seekhne ko mila.6 months agoReplyLike (95) -
Navya KhanFuture policy adjustments might be needed based on feedback.6 months agoReplyLike (139) -
Payal ChopraJaldi se aur details laaiye.6 months agoReplyLike (111) -
Indira DasThis move towards transparency is appreciated.6 months agoReplyLike (143) -
Varsha TiwariHow can citizens participate in ensuring accountability?6 months agoReplyLike (92)