दुःखद: सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, 3 महिलाओं की मौत, 5 घायल
रैबार डेस्क: विकासनगर क्षेत्र में सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि पांच अन्य घायल हैं। ये हादसा बैराटखाई–गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी वाहन गागंरोऊ गांव से सवारियों को लेकर विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित करीब आठ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वाहन सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े।
हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई ।
मृतकों के नाम
लूसो देवी, पत्नी नंदूदास, उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी गागंरोऊ, कालसी, देहरादून
गीता देवी, पत्नी प्रकाश खन्ना, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी खुसियो, कालसी, देहरादून
धनो देवी, पत्नी संतू दास, निवासी चिट्टाड, कालसी, देहरादून
The post दुःखद: सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, 3 महिलाओं की मौत, 5 घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
धामी सरकार के 4 साल, CM ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, 401 ...
Asarkari Reporter Mar 24, 2026 118 278.4k
PM मोदी से CM धामी ने की मुलाकात, कई योजनाओं के शिलान्य...
Asarkari Reporter Mar 28, 2026 119 110.1k
उत्तराखंड के तीन जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट, ऊंची चोटि...
Asarkari Reporter Mar 21, 2026 165 389.9k
पौड़ी: काम से लौट रहे मिस्त्री को गुलदार ने बनाया निवाल...
Asarkari Reporter Mar 10, 2026 165 501.8k
संसद में त्रिवेन्द्र ने उठाई बेहतर रेल सुविधाओं की मांग...
Asarkari Reporter Mar 18, 2026 145 500.7k
-
Rekha RaoKya iske alawa aur koi relevant details hain jo miss ho rahi hain?2 months agoReplyLike (181) -
Neetu RathiSamajhna thoda mushkil hai abhi.2 months agoReplyLike (117) -
Manisha DesaiAb samay badalne wala hai.2 months agoReplyLike (130) -
Meenakshi MenonThis could potentially reshape the landscape of [related sector].2 months agoReplyLike (94) -
Shweta SaxenaKya is baat par action liya jayega?2 months agoReplyLike (121) -
Vanya KhanYeh kab tak chalta rahega?2 months agoReplyLike (177)