प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री को भेजे गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस और समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। यहां की विविध भाषाएं-बोलियां, लोक परंपराएं और सरल जीवनशैली प्रदेश को विशिष्ट पहचान देती हैं।
उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में हमारी सरकार बनी है, तब से उत्तराखंड ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चार धाम ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के माध्यम से प्रदेश में रेल संपर्क को मजबूत किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इन पहलों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि पलायन रोकने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी मदद मिली है।
The post प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लि...
Asarkari Reporter Jul 16, 2026 152 501.8k
Hyundai Motor India ने पूरे देश में अपने 30,000 EV चार्...
Asarkari Reporter Jul 21, 2026 150 501.8k
उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी, रखें अपन...
Asarkari Reporter Jul 14, 2026 135 501.8k
जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पे...
Asarkari Reporter Jul 20, 2026 120 501.8k
मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, ...
Asarkari Reporter Jul 15, 2026 149 501.8k
-
Charu RastogiIt's time to check if any personal documents or procedures need updating.4 months agoReplyLike (149) -
Navya KhanThis kind of reporting helps in keeping citizens informed.4 months agoReplyLike (167) -
Ojasvi SinghAppreciate the timely reporting on this matter.4 months agoReplyLike (113) -
Zoya VermaWhat measures are in place to prevent misuse or fraud?4 months agoReplyLike (92) -
Lakshmi IyerPuri prakriya (process) ki spashtata bahut zaroori hai.4 months agoReplyLike (161) -
Deepika BasuWhere does this piece of information fit into the larger picture?4 months agoReplyLike (94)