राम माधव बने उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी, दुष्यंत गौतम की हुई छुट्टी
रैबार डेस्क: विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बडा फेरबदल किया है। कई राज्यों के प्रभारी औऱ सहप्रभारी बदले गए हैं। विवादों में घिरे उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम की छुट्टी करदी गई है। उनकी जगह वरिष्ठ आरएसएस नेता राम माधव नए प्रभारी बनाए गए हैं। साथ ही दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी बनाया गया है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है। जिसमें उत्तराखंड का नाम भी शामिल है। जहां राम माधव को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी बनाया गया है। राम माधव के पास उत्तराखंड के अलावा तमिलनाडु बीजेपी प्रभारी की जिम्मेदारी भी रहेगी।

बता दें कि अंकित भंडारी हत्याकांड मामले में दुष्यंत गौतम का नाम कथित वीआईपी के तौर पर उछला था। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नवी उर्मिला सनावर ने गौतम के नाम लेकर सियासी हलकों में सनसनी मचा दी थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन भाजपा तब से ही दुष्यंत गौतम से किनारा करने लगी थी। अब उन्हें प्रदेश प्रभारी पद से हटा दिया गया है। साथ ही सह प्रभारी रही रेखा वर्मा को भी मध्य प्रदेश भेजा गया है।
The post राम माधव बने उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी, दुष्यंत गौतम की हुई छुट्टी appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
दिव्यागों को बोर्ड परीक्षा में 5 अंकों की छूट, खिलाड़िय...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 112 501.8k
अखिलेश यादव का विवादित बयान, उत्तराखंड के लोगों को बताय...
Asarkari Reporter Oct 24, 2026 138 501.8k
सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से की फोन पर बात, मिका सिंह बो...
Asarkari Reporter Oct 24, 2026 129 501.8k
विधायक के भाई ने व्यक्ति को धमकाया, बेटियों को कांग्रेस...
Asarkari Reporter Oct 25, 2026 165 501.8k
गैरसैंण की ठंड में बढ़ेगा सियासी पारा, सरकार पेश करेगी ...
Asarkari Reporter Oct 26, 2026 156 501.8k
-
Pallavi SenguptaIska asar har jagah padne wala hai.1 month agoReplyLike (155) -
Sanjana SinghSahi samay par sahi jaankari dena prashasan ki zimmedari hai.1 month agoReplyLike (132) -
Amrita SenHow can one stay updated on further developments related to this?1 month agoReplyLike (186) -
Richa PatelLog is news ke baare mein aware hain kya?1 month agoReplyLike (120) -
Ananya SharmaHow can individuals prepare or adapt to this change/news?1 month agoReplyLike (153) -
Kajal MehraPerformance metrics should be publicly available.1 month agoReplyLike (113)