रूस ने फिर दिखाई दोस्ती, विदेश मंत्री बोले- भारत की अध्यक्षता में BRICS का हम करेंगे समर्थन
मास्को : रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि भारत (India) की अध्यक्षता में हम ब्रिक्स और उनके एजेंडे का पूरा समर्थन करेंगे। एक इंटरव्यू में लावरोव ने कहा कि आज के समय को देखते हुए भारत का एजेंडा बेहद प्रासंगिक, तार्किक है। वह आतंकवाद और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा है। लावरोव ने कहा कि मेरी राय में भारत की अध्यक्षता में जो एजेंडा प्रस्तुत किया जा रहा है, वह भविष्य की तैयारी और वर्तमान चुनौतियों का समाधान करता है। हम इसका सक्रिय रूप से समर्थन करेंगे।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का जोर आतंकवाद विरोधी गतिविधियों पर है जो बेहद जरूरी भी है। क्योंकि इस समय विश्व के कई हिस्से आतंकवाद प्रभावित हैं। अफगानिस्तान सीमा, भारत-पाकिस्तान-अफगानिस्तान गलियारे के साथ-साथ अन्य जगहों पर आतंकी गतिविधियां देखी जा रही है।
यह प्राथमिकता हमारे लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, खासकर जब हम संयुक्त राष्ट्र में भारत के साथ मिलकर एक वैश्विक आतंकवाद विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इसका मसौदा पहले ही तैयार हो चुका है, हालांकि अभी तक आम सहमति नहीं बन पाई है।
लावरोव ने कहा, भारत की अध्यक्षता खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दों, सूचना प्रौद्योगिकी, को प्राथमिकता देती है। भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें रूस को आमंत्रित किया गया है, और हम एजेंडे में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता गुट की नंदीग्राम...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 136 259.4k
दिल्ली के रेहड़ी-पटरी वालों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ज...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 149 428.9k
इस्लाम में 7–7–7 पैरेंटिंग फ्रेमवर्क और राष्ट्र निर्माण...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 112 174.1k
-
Lalita GuptaHow can technology ensure transparency and reduce manual intervention?7 months agoReplyLike (115) -
Deepika IyerKab tak ignore karenge hum log?7 months agoReplyLike (119) -
Neha SenThis development opens up new avenues for exploration.7 months agoReplyLike (105) -
Navya MehtaWhat challenges might arise as a result of this news?7 months agoReplyLike (155) -
Chitra SaxenaDil khush ho gaya yeh padhkar.7 months agoReplyLike (152) -
Amruta NaiduWhat resources are allocated for its effective implementation?7 months agoReplyLike (119)