14 साल की बच्ची की जबरन कराई शादी, प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा, पति गिरफ्तार
रैबार डेस्क: हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बच्ची की चोरी-छिपे शादी करा दी गई । किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची की चोरी-छिपे और जबरन शादी करा दी गई। कुछ दिन बाद जब किशोरी प्रेग्नेंट हुई तो मामले की जानकारी सबके सामने आई। बताया जा रहा है कि किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जब अस्पताल प्रबंधन ने दस्तावेज मांगे तो सामने आया कि किशोरी की उम्र करीब 14 साल है। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन भी सकते में आ गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉक्टरों ने बेहद सूझबूझ से काम लिया और परिजनों को बातों में उलझाकर पुलिस को सूचना दे दी। जैसे ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, वहां मौजूद आरोपी पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग मौके से फरार हो गए। आरोप है कि वे गर्भवती नाबालिग को अस्पताल में ही छोड़कर भाग निकले।
मंगलौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति, ससुराल और मायके पक्ष के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
The post 14 साल की बच्ची की जबरन कराई शादी, प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा, पति गिरफ्तार appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
-
Bhavana ChakrabortyKudos to the team for covering this important development.4 months agoReplyLike (107) -
Ruchi TanejaHow can we leverage this information for personal or community benefit?4 months agoReplyLike (190) -
Mitali GhoshHum log kab sudhrenge?4 months agoReplyLike (97) -
Himani KhanBahut emotional kar diya yaar.4 months agoReplyLike (160) -
Amruta PatelThanks for this amazing read!4 months agoReplyLike (94) -
Chandni MehtaBahut hi unpredictable story hai.4 months agoReplyLike (154)