उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क

Aug 10, 2026 - 18:30
 105  3.2k
उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है

देहरादून: प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं देहरादून मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है.

देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के जनपदों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जनपदों में भी तेज बारिश का अनुमान जताया है.

जिसके लिए मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है.बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है. कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान 31°C तथा 24°C के लगभग रहने की संभावना है. वहीं भारी बारिश के आसार को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले में स्कूलों कक्षा एक से 8वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं.बता दें कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. लगातार हो रही बारिश से कई संपर्क मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं. कई मार्ग भूस्खलन के आए मलबा और बोल्डर से पट गई हैं. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं उत्तराखंड आपदा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है, यहां मानसून सीजन में बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटती है. ज्यादा खतरा लैंडस्लाइड का होता है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने का अंदेशा जताया गया है. वहीं अलर्ट जारी होने के बाद जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रबंधन की टीम अलर्ट मोड पर है. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े.

The post उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क appeared first on Uttarakhand Tak.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0