कांवड़ शिविर में मचा हल्ला, पुलिस ने दिखाई ऐसी तत्परता… होने लगी वाह!वाह
Meerut News: हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक पूरा एनएच 58 केसरियां रंग से रंगा हुआ है। हरिद्वार से लेकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम यूपी का करीब एक करोड़ से अधिक कांवड़ियां गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की व्यवस्था बनाने में पुलिस और असंख्य कांवड़ सेवा शिविर जुटे हुए हैं। जिलों का पूरा पुलिस फोर्स इन दिनों कांवड़ मार्ग पर डटा हुआ है।
एडीजी, आईजी और डीआईजी के अलावा एसएसपी भी खुद कांवड़ सेवा में
एडीजी, आईजी और डीआईजी के अलावा एसएसपी भी खुद कांवड़ सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में लगे कांवड़ शिविर में उस समय हल्ला मच गया जब कांवड़िये का बैग चोरी हो गया। बैग में मोबाइल फोन और कीमती समान भरा हुआ था। कांवड़ यात्रा के दौरान चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने सतर्कता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग बरामद कर कांवड़ियां को सौंप दिया। मामला खिर्वा कट स्थित व्यापार शिविर के सामने का है। जहां कांवड़ लेकर जा रहे भोले सोनू राव निवासी जिला पाली, राजस्थान का बैग चोरी हो गया। जिसमें तीन मोबाइल फोन रखे थे। इस पर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
तत्काल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हाईवे एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर सरधना बाईपास क्षेत्र से बैग बरामद कर सुरक्षित रूप से कांवड़िये को सुपुर्द कर दिया गया। त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न होकर कांवड़िये ने मेरठ पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
लालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय, IRCTC होटल टेंडर...
Asarkari Reporter Sep 10, 2026 134 431.8k
11 हजार रुपये की नौकरी, 5 मकान और SUV का मालिक! PNB के ...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 142 344.9k
सिख-पंजाबी समाज को साधने की BJP की बड़ी कवायद, नितिन नव...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 162 377.9k
-
Tanisha DasKya yeh sach mein important hai?1 month agoReplyLike (153) -
Usha SharmaCitizens have the right to be informed about such decisions.1 month agoReplyLike (140) -
Roshni VermaRegular reporting on progress and outcomes enhances accountability.1 month agoReplyLike (127) -
Hemlata TiwariThis kind of reporting helps in keeping citizens informed.1 month agoReplyLike (189) -
Priya SinghIss update ke peeche ka context thoda aur samjha sakte hain?1 month agoReplyLike (169) -
Zoya VermaHow can individuals prepare or adapt to this change/news?1 month agoReplyLike (103)