पौड़ी: खिर्सू क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं पर भालू का हमला, दोनों घायल
रैबार डेस्क: पौड़ी जिले में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले पाबौ और थैलीसैंण ब्लॉक में और अब खिर्सू क्षेत्र में भालू के आतंक से लोग दहशत में जी रहे हैं। खिर्सू क्षेत्र के माथीगांव में अग्निवीर भर्ती की तैयारीकर रहे दो युवाओं पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार खिर्सू के माथीगांव निवासी आदर्श पुत्र विक्रम सिंह और कठूली निवासी आकाश सिंह पुत्र भागेश सिंह खिर्सू में रहकर आगामी अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। रोज कीतरह सुबह दोनों एक्सरसाइज और प्रैक्टिस के लिए घर से निकले थे। जब वे विजेंद्र सिंह के घर के पास मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे एक भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह दोनों युवकों को भालू के चंगुल से बचाया। घायल युवकों को तत्काल श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर रोक लगाने की मांग की है।
The post पौड़ी: खिर्सू क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं पर भालू का हमला, दोनों घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
नशेड़ी पिता ने पुश्तैनी मकान बेचा तो दर-दर भटकने को मजबू...
Asarkari Reporter Sep 17, 2026 113 380.2k
सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 155 501.8k
अंकिता हत्याकांड : दोषियो को सजा लेकिन 4 साल बाद भी VIP...
Asarkari Reporter Sep 19, 2026 155 327.1k
-
Tara NairIs vishay par aur vistrit jaankari kahaan mil sakti hai? Koi official source hai?11 months agoReplyLike (116) -
Chitra RathoreMazedar aur impactful article hai.11 months agoReplyLike (120) -
Megha ChauhanIska asli asar kya hoga?11 months agoReplyLike (166) -
Ananya SharmaLet's analyze how this fits into the current governance framework.11 months agoReplyLike (93) -
Namrata SaxenaBahut zyada insightful baat hai.11 months agoReplyLike (105) -
Jaya VyasIske implementation mein transparency kaise sunishchit ki jayegi?11 months agoReplyLike (193)