बेरोजगार संघ का दावा, UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक, 11.35 पर वट्सएप पर आ गया पेपर
रैबार डेस्क: उत्तराखंड में परीक्षा प्रणाली एक बार फिर शक के घेरे में है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा से ठीक एक दिन पहले नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ्तार हुआ था। अब परीक्षा के दिन उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा और बेरोजगार संघ ने आरोप लगाया है कि परीक्षा का पेपर लीक किया गया है और गोपनीयता भंग की गई। है। बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सीबीआई जांच की मांग की है।
बता दें कि रविवार को स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से 1 बजे तक किया गया। इस दौरान बेरोजगार संघ ने दावा किया कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद ही 11.35 पर पेपर का फोटो वट्सएप पर शेयर किया गया। जो स्क्रीनशॉट वट्सएप पर आया उसमें भी वही प्रश्न हैं जो प्रश्न पत्र में हैं।
बेरोजगार संघ ने परीक्षा की गोपनीयता भंग होने का आरोप लगाकर बड़े इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। बेरोजगार संघ ने सोमवार 11 बजे सभी युवाओं से परेड ग्राउंड में जुटने का आह्वान भी किया है।
परीक्षा के दिन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। जगह जगह चेकिंग की गई। परीक्षा हॉल में भी निरंतर निगरानी बरती जा रही थी। अब सवाल है कि जब पुलिस फूलप्रूफ सुरक्षा का दवा कर रही है तो फिर पेपर के फोटोग्राफ वट्सअप पर कैसे आ गए ? क्या आयोग के कुछ कर्मचारी इसमें शामिल हैं? क्या परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वालों की ओर से लापरवाही बरती गई? या सच में योजना के तहत पेपर लीक किया गया?
The post बेरोजगार संघ का दावा, UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक, 11.35 पर वट्सएप पर आ गया पेपर appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित और समयबद्ध समाधान ...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 158 204.8k
कालसी में माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण,PM के बर्थडे प...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 103 360.2k
सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 155 501.8k
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी ...
Asarkari Reporter Sep 17, 2026 166 418.8k
-
Jyoti KumariIske agle kadam ya timeline ke baare mein koi spashtata hai?12 months agoReplyLike (143) -
Kirti NarayanKis tarah se yeh aam aadmi ke liye faydemand ya nuksandayak ho sakta hai?12 months agoReplyLike (135) -
Jahnavi RoyWe need to weigh the pros and cons carefully.12 months agoReplyLike (186) -
Ekta RastogiBahut hi logically sound article hai.12 months agoReplyLike (170) -
Falguni DesaiShuruaat sahi lag rahi hai.12 months agoReplyLike (193) -
Indira DasYeh kadam kitna sustainable hai long-term perspective se?12 months agoReplyLike (101)