मोहर्रम की सातवीं तारीख: हजरत कासिम की शहादत पर माहौल गमगीन

Jun 24, 2026 - 09:30
 139  3.2k
मोहर्रम की सातवीं तारीख: हजरत कासिम की शहादत पर माहौल गमगीन

Meerut News: मोहर्रम की सातवीं तारीख हज़रत इमाम हसन के बेटे हजरत कासिम की शहादत से जुड़ी है। शहर के जै़दी फार्म, राम बाग कालोनी, लोहिया नगर में सभी मंजलिसों में हजरत कासिम की शहादत बयां की गई। शबीह-ए-ताबूत, मेंहदी हजरत कासिम निकाली गयीं और जुलूसों में अलम-ए-मुबारक बरामद हुए।
हुसैन या अब्बास की सदाओं के बीच बरामद हुआ
राम बाग कालोनी स्थित सैयद बाकिर जै़दी के अज़ाखाने से अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास, या हुसैन या अब्बास की सदाओं के बीच बरामद हुआ। पूर्व में मौलाना रज़ा आब्दी रामपुर ने मंजलिस को खिताब करते हुए कहा कि हज़रत इमाम हुसैन के उसूलों सब्र और किरदार पर अमल करके ही दुनिया में अमन कायम किया जा सकता है। जुलूस में जावेद रज़ा, अर्शी नकवी, अयाज़ हुसैन, नजर मौ0, राजा मन्नू आदि ने दर्द भरे नौहे पढ़े। जुलूस जै़दी फार्म, कौमी एकता मार्ग, शाहजलाल चैक के सामने से गुजरता हुआ पंजेतनी इमामबारगाह जै़दी सोसायटी पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में हुसैनी सौगवार शरीक रहे।
नगर में निकाले गए जुलूस
नगर में निकाले गए जुलूस के क्रम में शहर में छत्ता अली रज़ा से शाम 6 बजे जुलजनाह, अलम-ए-मुबारक, झूला हजरत अली असगर का जुलूस, अली हैदर चांद के अज़ाखाने से बरामद होकर वैली बाजार से गुजरता हुआ मंसबिया घण्टाघर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जुलुस के प्रबन्धक चांद मिया रहे व अंजुमन इमामिया सहित, जुलूस में विभिन्न अंजुमनों के नौहेख्वानों व रजाकारों ने मातम व पुरदर्द नौहेख्वानी की। जुलूस में बड़ी संख्या में हुसैनी सौगवारों ने शरीक होकर कर्बला के शोहदा को खिराजे अकीदत पेश किया। लोहिया नगर में निकला जुलूस एल-ब्लाक स्थित नियाज़ फात्मा के अज़ाखाने से जुलजनाह का जुलूस 3 बजे बरामद होकर इमाम बारगाह अबू तालिब के-ब्लाॅक पहुंच कर सम्पन्न हुआ जिसमें अन्जुमन जुल्फिकारे हैदरी के मातमदारों और नौहेख्वानों ने दर्दभरे नौहे पढ़े।
आठ मौहर्रम पर जुलूस
मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी ने बताया कि मौलाना अफज़ाल हुसैन के अज़ाखानों कोठी अतानस से रात्री 7 बजे, व काज़िम हुसैन मरहूम के अजाखाने हुसैनाबाद से रात्री 8 बजे, अज़ाखाना शायक अली कोटला से रात्री 8ः30 बजे, इम्तियाज़ हुसैन मंगू, के अज़ाखाने जै़दी चैक जै़दी फार्म से 2 बजे दिन में तथा डा0 मज़हर जै़दी के अज़ाखाने सैक्टर 10 शास्त्री नगर से प्रातः 8 बजे और इसी स्थान से रात्री 8 बजे जुलूस अलम-ए-मुबारक बरामद होगें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0