शहीद सम्मान यात्रा-2.0 का आयोजन 25 सितम्बर से : सीएम धामी शहीद के आंगन से मिट्टी कलश में एकत्र कर करेंगे शुभारंभ
*25 सितंबर से 04 अक्टूबर तक होगा शहीद सम्मान यात्रा-2.0 का आयोजन
देहरादून-प्रदेश में 25 सितंबर से 04 अक्टूबर 2025 तक शहीद सम्मान यात्रा-2.0 का आयोजन किया जाएगा। शहीद सम्मान यात्रा के सफल आयोजन को लेकर अपर जिलाधिकारी (एफआर) के के मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, अपर नगर आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शहीद सम्मान यात्रा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे शहीद नायक नरेश कुमार निवासी गुजराडा-मानसिंह सहस्रधारा रोड़, देहरादून के घर के आंगन की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र कर एक गरिमामयी शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री, विधायक रायपुर, सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी, अन्य जन प्रतिनिधि, समाजसेवी, आम नागरिक मौजूद रहेंगे। यह शहीद सम्मान यात्रा शहीद के निवास स्थान से प्रारंभ होकर शौर्य स्थल चीड़ बाग में समाप्त होगी। दूसरे चरण में 04 अक्टूबर को 11ः30 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम में शौर्य स्थल चीड़ बाग से शहीदों की माटी के पवित्र कलशों वाले शहीद यात्रा रथ को गरिमामय कार्यक्रम द्वारा शहीदों के परिजनों के साथ लैंसडॉउन के लिए रवाना किया जाएगा।
The post शहीद सम्मान यात्रा-2.0 का आयोजन 25 सितम्बर से : सीएम धामी शहीद के आंगन से मिट्टी कलश में एकत्र कर करेंगे शुभारंभ appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सूर्य जागरण की बेवाक न्यूज़ पर बौखलाए बद्री भाई : फोन प...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 144 501.8k
बद्री भाई : सूचना विभाग प्राइवेट कार्यालय नहीं, सरकारी ...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 165 501.8k
उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की GPS/GIS मैपिं...
Asarkari Reporter Sep 19, 2026 131 338.4k
उत्तराखंड: महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, गीत के मा...
Asarkari Reporter Sep 19, 2026 136 306.1k
-
Rajshree PatilA step towards better governance, hopefully.12 months agoReplyLike (94) -
Lavanya MishraHow is the government/authority ensuring this reaches the grassroots level?12 months agoReplyLike (129) -
Radhika SethAccurate information sharing is crucial in today's world.12 months agoReplyLike (150) -
Manisha KhanCitizens have the right to be informed about such decisions.12 months agoReplyLike (119) -
Swati BhattIt's important to understand how this affects our daily routines.12 months agoReplyLike (180) -
Ira RoyPublic libraries and community centers can help spread this info.12 months agoReplyLike (157)