मेरठ में आढ़ती की हत्या कर शव सड़क पर फेंका
Meerut News: मेरठ के थाना देहलीगेट क्षेत्र में बदमाशों ने एक आढ़ती की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारोपी ई रिक्शा से आढ़ती का शव लेकर आए और बागपत रोड पर फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवीन मंडी में सब्जी की आढ़त लगाता था मृतक
जानकारी के अनुसार, लिसाड़ी गेट निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू टीपीनगर थानाक्षेत्र स्थित नवीन मंडी में सब्जी की आढ़त लगाते थे। उनके शव को सड़क पर फेंकने के बाद ई-रिक्शा चालक व उसमें सवार लोग फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे कि ई रिक्शा चालक की पहचान कर घटना का पता लगाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन पर तीसरा क्षेत्रीय समी...
Asarkari Reporter Oct 25, 2026 131 440.9k
उत्तराखंड में कचरा फैलाने और नियमों की अनदेखी करने वालो...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 126 495.1k
पीईटी परीक्षा-2026: एडीजी मेरठ जोन ने लिया व्यवस्था का ...
Asarkari Reporter Oct 25, 2026 138 408.1k
भगवान राम ने सिखाया रिश्तों का महत्व, सदमार्ग पर चलने क...
Asarkari Reporter Oct 21, 2026 163 501.8k
-
Ekta AggarwalDil ko bahut achha laga.3 months agoReplyLike (103) -
Roshni KapoorNeed to assess the personal financial implications.3 months agoReplyLike (185) -
Charu RastogiAb lagta hai kuch badlaav hoga.3 months agoReplyLike (113) -
Esha JoshiStaying informed empowers us.3 months agoReplyLike (97) -
Tanvi SethiHow are ethical considerations being addressed?3 months agoReplyLike (191) -
Gargi ThakurThis news could open up new opportunities or challenges.3 months agoReplyLike (177)